Tuesday, 9 February 2016

कापू आरक्षण के लिए लगाई फांसी,आंदोलन के और हिंसक होने का खतरा

कापू आरक्षण के लिए लगाई फांसी,आंदोलन के और हिंसक होने का खतरा

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में कापू जाति को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग को लेकर काकीनाड़ा के कलेक्टरेट के क्लब में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे कापू आंदोलन उग्र होने का खतरा पैदा हो गया है।पूर्वी गोदावरी जिले के मुख्यालय काकीनाड़ा के जिलाधिकारी कार्यालय के बेनेट क्लब में 45 साल के सीएचवी मूर्ति ने डिश एंटीना से फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस के अनुसार उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं कापू जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल नहीं करने और आंध्र को विशेष राय का दर्जा नहीं देने के विरोध में जान दे रहा हूं। मूर्ति कापू जाति का ही था और पेशे से टीवी मैकेनिक था।

आंदोलन के नेता व पूर्व मंत्री एम पद्मनाभम ने आमरण अनशन शुरू करने की धमकी दी है। पद्मनाभम ने कहा कि समुदाय को ओबीसी में शामिल किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि मुझे जेल भेजा गया तो वहां भी मैं अनशन जारी रखूंगा। चार-पांच दिन में वह आमरण अनशन शुरू करेंगे।

हिंसक हुआ कापू आंदोलन रत्नांचल एक्सप्रे में लगाई आग

इस बीच तूनी जिले में हुई हिंसा के बाद सोमवार को वरिष्ठ अफसर वहां पहुंचे। कापू बहुल जिलों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रविवार को आंदोलनकारियों ने भारी उत्पात मचाया था। कोलकाता-चेन्नई नेशनल हाईवे-16 को जाम करने के अलावा रत्नाचल एक्सप्रेस और कई निजी व पुलिस वाहन फूंक दिए थे। आंदोलन के कारण दक्षिण-मध्य रेलवे ने सोमवार को कई ट्रेनें रद्द कर दी तो कुछ की आवाजाही का कार्यक्रम नए सिरे से तय किया। कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

No comments:

Post a Comment