सृष्टि जैन मर्डर केस का मुख्य आरोपी रजनीश गिरफ्तार, राहुल की तलाश जारी
पटना। इंदौर की युवती सृष्टि जैन की पटना में दिनहहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मुख्य अभियुक्त रजनीश को आज पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया। पटना के डीआइजी शालीन ने इसकी पुष्टि की है।
सृष्टि जैन हत्याकांड में आरोपी रजनीश और राहुल को पुलिस कई दिनों सेे ढूंढ रही थी। दोनों के बारे में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे। पुलिस ने दोनों की तलाश में मुजफ्फरपुर स्थित रजनीश के ससुराल और भागलपुर में भी छापा मारा था। वहां राहुल के साले से भी पूछताछ की गई थी। पुलिस उनकी तलाश में वीरगंज (नेपाल) भी गई थी।
क्या है मामला?
विदित हो कि 25 जनवरी की सुबह ऑटो से जा रही इंदौर के खातीवाला की रहने वाली सृष्टि जैन की जक्कनपुर थाने के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट के दौरान हुई इस हत्या तथा हत्यारे के फरार हो जाने के कारण पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।
हत्याकांड के बाद सृष्टि के परिजनों ने पटना में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पटना में वे उसी होटल (मनी इंटरनेशनल) में ठहरे थे, जहां सृष्टि पटना आने के बाद ठहरी थी।
रजनीश का खुलासा
इंदौर की रहने वाली सृष्टि जैन को मौत की नींद सुलाने वाला रजनीश अब पुलिस की गिरफ्त में है। उसने पटना पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला है। आरोपी रजनीश की मानें तो सृष्टि शादी डॉट कॉम के जरिए लोगों का झांसा देती थी और इमोशनल ब्लैकमेल करती थी। रजनीश के मुताबिक ब्लैकमेलिंग के काम में सिर्फ सृष्टि ही नहीं, उसका पूरा परिवार शामिल है।
हत्या के कारणों में उलझी पुलिस
पहले कहा गया कि हत्या का कारण युवती द्वारा शादी से इंकार करने से उपजा विवाद था। एक एंगिल यह भी है कि रजनीश ने शादी को लेकर इंटरव्यू का झांसा देकर सृष्टि को बुलाया और उससे रिलेशन बनाना चाहा। इससे सृष्टि ने इंकार कर दिया। पुलिस ब्लैकमेलिंग की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। हत्याकांड को लेकर किडनी रैकेट से लेकर सेक्स रैकेट तक कई अन्य चर्चाएं भी सामने आईं।
हत्या के मुख्य आरोपी रजनीश की गिरफ्तारी के बाद अब इस कांड के कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा। इसके लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए भी अदालत से आग्रह करेगी।
घटनाक्रम
जक्कनपुर थाना के कृषि फार्म के सामने इंदौर से पटना आई युवती का खातीवाला टैंक रोड निवासी तथा फिलहाल दिल्ली में रह रही सृष्टि जैन 23 जनवरी की सुबह 10 बजे फ्लाइट से दिल्ली से पटना आई थी।सृष्टि जक्कनपुर थाना के ठीक सामने स्थित होटल मनी इंटरनेशनल के कमरा संख्या 105 में रुकी थी। उसी होटल के कमरा संख्या 106 में रजनीश सिंह अपने मित्र राहुल के साथ पहले से रूका हुआ था। सृष्टि उसी से मिलने पटना पहुंची थी।सृष्टि 23 जनवरी को रजनीश के साथ बाहर घूमने गई और देर रात होटल लौटी। इसके बाद वह उसी होटल (मनी इंटरनेशनल) के कमरा संख्या 103 में रुकी।24 जनवरी को वह होटल छोड़कर इंदौर के लिए निकली, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण वापस लौट आई।25 जनवरी की सुबह रजनीश और सृष्टि के बीच झगड़ा हुआ। रजनीश सृष्टि से एक लाख रुपए की मांग कर रहा था, जबकि वह रजनीश को साथ छोड़ने के लिए कह रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक होटल में विवाद हुआ, फिर वह सुबह 10.30 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए अॉटो रिक्शा से निकली।कहा जा रहा है कि होटल से उसके जाने के ठीक बाद रजनीश भी अपने दोस्त राहुल के साथ बुलेट बाइक से निकला। वह होटल से महज 50 गज ही आगे बढ़ी थी कि रजनीश ने उसपर चार गोलियां दाग दीं। एक गोली सृष्टि के गले में, दो पेट में और एक पैर में लगी।इसके बाद रजनीश और राहुल बुलेट से ही आराम से निकल गए। इस बीच पुलिस ने हत्यारों की तलाश में छापेमारी आरंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी रजनीश के वैशाली स्थित घर पर देर रात छोपमारी की, लेकिन वह नहीं मिला।पुलिस के मुताबिक प्रेम में असफल होने पर सृष्टि की रजनीश सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, सृष्टि के माता-पिता बता रहे हैं कि उनकी बेटी ने शादी के लिए मैरिज साइट से लड़का पसंद किया था, जिसे देखने वह पटना आई थी। सृष्टि को लड़का पसंद नहीं आया। इसके बाद लड़के ने उसकी हत्या कर दी।26 जनवरी को सृष्टि के परिजन पटना पहुंचे। उन्होंने 27 जनवरी को शव का अंतिम संस्कार पटना के ही बांस घाट पर कर दिया।अंतिम संस्कार के बाद परिजन वापस इंदौर रवाना हो गए।इस बीच पुलिस आरोपियों की गिर फ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करती रही।02 फरवरी को डीआइजी शालिन ने मुख्य आरोपी रजनीश की गिरफ्तारी की जानकार दी।
No comments:
Post a Comment