प्रेमी के लिए चार बच्चों और पति को छोड़ा, प्रेमी संग हुई फरार
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ये इश्क भी अजब है। चाहे तो किसी को उबार दे या फिर गर्त में धकेल दे। अब एक महिला का किस्सा ही ले लीजिए। इस महिला ने इश्क के जुनून में ऐसा काम कर दिया कि इश्क पर ही तोहमत मढ़ दी। प्रेमी के प्यार पागल महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़ कर चली गई। चलिए जानते हैं पूरी कहानी।
देवरापानी-भतरौजखान निवासी एक 36 वर्षीय महिला फोन पर रोशनाबाद हरिद्वार निवासी सुधीर कुमार से बात करती थी। बातों ही बातों में प्यार का सिलसिला भी चल निकला। प्रेमी ने जब महिला को अपने साथ ले जाने की बात कही तो फिर महिला ने इसके आगे कुछ नहीं सोची।
महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई और हरिद्वार पहुंच गई। महिला के पति ने भतरौजखान थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसओ भतरोजखान अशोक कुमार ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इस आधार पर एएसआइ प्रकाश व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह हरिद्वार पहुंचे तथा रोशनाबाद से दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस दोनों को भतरौजखान ले आई। कल दोनों को एसडीएम भिकियासैंण की अदालत में पेश किया गया। एसडीएम ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया। जबकि महिला के बयान पर ही प्रेमी सुधीर पुत्र जसवंत को छोड़ दिया गया।
No comments:
Post a Comment