हाईवे सात दिन तक छह घंटे रहेगा फ्री
ग्रेटर नोएडा में तीन फरवरी से शुरू हो रहे इंडियन ऑटो एक्सपो के लिए डीएनडी फ्री रहेगा। रोजाना छह घंटों के लिए डीएनडी पर लोगों को टोल नहीं देना पड़ेगा। सुबह आठ से दस बजे तक और शाम को पांच से नौ बजे तक यह रियायत मिलेगी। सोसायटी फोर इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्यूफेक्चरर(एसआईएएम) के सहायक निदेशक दीक्षांत नेगी ने बताया कि तीन फरवरी से ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो शुरू होगा।
यह नौ फरवरी तक चलेगा, जिसमें दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में दर्शक और कारोबारी आएंगे। विदेशी भी आएंगे। ऐसे में डीएनडी पर जाम की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए डीएनडी फ्री करवाया गया है। तीन फरवरी से नौ फरवरी तक रोजाना सुबह 08 से 10 बजे तक और शाम को 05 से 09 बजे तक डीएनडी फ्री रहेगा। किसी को टोल नहीं देना पड़ेगा। इससे ऑटो एक्सपो में आने और लौटने के वक्त लोगों को सहूलियत मिलेगी।एसआईएएम का अनुमान है कि रोजाना करीब डेढ़ लाख लोग ऑटो एक्सपो देखने ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।
No comments:
Post a Comment