Friday, 5 February 2016

आईएस की ब्रिटेन को चेतावनी, पेरिस से भी भयानक हमले होंगे-दुनिया आईबीएन-7

आईएस की ब्रिटेन को चेतावनी, पेरिस से भी भयानक हमले होंगे-दुनिया आईबीएन-7

लंदन आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने ब्रिटेन को चेतावनी दी है कि उसके यहां होने वाला आतंकी हमला पेरिस से ज्यादा भयानक होगा। समूह ने कहा है कि मुसलमानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने को लेकर देश को नरसंहार झेलना पड़ेगा।अरबी भाषा में निकलने वाले अपने अखबार ‘अल-नाबा’ (समाचार) के ताजा अंक में आईएसआईएस ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन को पेरिस से भी भयानक हमले के लिए तैयार रहना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में पेरिस में हुए हमले में 130 लोग मारे गए थे। ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, अखबार के लेख में ब्रिटिश हत्यारे, जिसे जिहादी जॉन कहा जा रहा था, मोहम्मद एमवाजी की तारीफ की गई है। यह आतंकवादी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। उसमें कहा गया है कि उसके शब्द कभी नहीं मरेंगे।

इससे पहले पेरिस में  मनोरंजन स्थलों पर लगभग एक साथ हुए कई हमलों में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई थी और एक कॉन्सर्ट हॉल में लोगों को बंधक बना लिया गया था। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ही इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

No comments:

Post a Comment