Thursday, 25 February 2016

कुछ देश ऐसे भी जहां नहीं है रेल मंत्रालय, जानिए उन देशों के बारे में

कुछ देश ऐसे भी जहां नहीं है रेल मंत्रालय, जानिए उन देशों के बारे में

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत की तरह कुछ ही देशों में अलग से रेल मंत्रालय है। कई देश ऐसे हैं जहां रेल मंत्रालय है ही नहीं, कुछ देशों में रेल मंत्रालय परिवहन मंत्रालय के अन्तर्गत ही आता है।

भारत में हर साल फरवरी में जनता रेल बजट के माध्यम से रेलमंत्री की नई घोषणाओं को जानती है एवं हिसाब लगाती है कि उनके गांव, शहर तक जाने के लिए कितना किराया बढ़ा, कितना घटा है, कितनी नई ट्रेनें शुरू हुई हैं, किस शहर या राज्य पर रेल मंत्रालय की मेहरबानी नहीं हुई है।

भारत के अलावा, चीन, पाकिस्तान एवं उत्तरी कोरिया में अलग से रेल मंत्रालय है। जबकि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश ऐसे हैं जिनमें में रेल विभाग, परिवहन मंत्रालय के ही अंडर में आता है।

लंबे समय से आलोचक इस बात पर बहस करते आए हैं कि देश में रेल बजट को मुख्य आम बजट में ही शामिल कर देना चाहिए। इसके जवाब में भारतीय रेलवे को दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक बताकर 1924 में शुरू हुई रेल बजट की परंपरा के महत्व को समझाया जाता रहा है।

जिस तरह भारत की विशाल भौगोलिक स्थिति एवं उतने ही बड़े रेल नेटवर्क को ध्यान में रखकर ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान ही रेल मंत्रालय बनाया गया था, उसी तरह कई देशों में ऐसे विभाग हैं जो भारत में नहीं हैं। जैसे सऊदी अरब में 'धार्मिक मामलों का मंत्रालय' होता है, जो हर साल होने वाली हज यात्रा आयोजित करता है। फ्रांस में भी एक वक्त 'आराधना/ पूजा' मंत्रालय हुआ करता था, बाद में इसे हटा दिया गया

No comments:

Post a Comment