Friday, 5 February 2016

सीरिया में का आत्मघाती हमला मृतकों की संख्या हुई

सीरिया में का आत्मघाती हमला मृतकों की संख्या हुई

सीरिया की राजधानी दमिश्क के सईदा जेनाब जिले में रविवार को हुए तीन आत्मघाती हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पहला विस्फोट क्षेत्र के अल सुदान इलाके में एक यात्री बस को निशाना बनाकर किया गया और इसके बाद दो आत्मघाती हमले किये गये।

इन हमलों में करीब 76 लोग मारे गये हैं और मृतकों की संख्या और भी बढ सकती है क्योंकि काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि सईदा जेनाब जिले में लेबनान के आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह और अन्य इराकी तथा ईरानी आतंकवादियों का वर्चस्व है।

No comments:

Post a Comment