वर्ल्ड वेटलैंड डे पर पक्षी प्रेमियों ने झिलमिल झील में किया परिंदों का दीदार
हरिद्वार। विश्व वेटलैंड दिवस पर स्थानीय लोगों ने भीमगौड़ा बैराज और झिलमिल झील में सैकड़ों पक्षियों का दीदार किया। इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को वेटलैंड दिवस की जानकारी भी दी। झिलमिल झील में 118 प्रजाति के पक्षियों का निवास स्थल है।
आज वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व के संयुक्त कार्यक्रम में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीम और लोगों ने भीमगौड़ा और झिलमिल झील में करीब से पक्षियों के दीदार किए। सैकड़ों प्रजाति के पक्षियों को देखकर पक्षी प्रेमी काफी खुश दिखाई दिए।
डीएफओ हरिद्वार एचके सिंह ने कहा कि सुबह के वक्त झील में पक्षियों की तादाद ज्यादा दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि झिलमिल झील पूरे प्रदेश में एकमात्र प्राकृतिक वेटलैंड हैं। नवंबर 2015 के सर्वे में यहां 118 प्रजाति के पक्षी पाए गए।
No comments:
Post a Comment