Monday, 8 February 2016

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक-दूसरे को टक्‍कर देंगे अक्षय-रितिक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक-दूसरे को टक्‍कर देंगे अक्षय-रितिक

मुंबई। 'एयरलिफ्ट' के बेहतरीन प्रर्दशन की खुमारी से अभी बी-टाउन के खिलाड़ी अक्षय कुमार निकले नहीं हैं कि उनके फैन्स को इंतजार है उनकी आने वाली फिल्म 'रुस्तम' का। इस फिल्म में अक्षय एक नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन दिक्कत ये है कि उसी दिन रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। ऐसे में दो दिग्गज अभिनेताओंं की फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

मिलिए ये हैं अदिति राव हैदरी की 'सूफी'

फिल्म 'रुस्तम' एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें अक्षय एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो पहले कभी उन्होंने नहीं निभाया है। फिल्म 1950 के दशक के आखिर की पृष्ठभूमि लिए एक सच्ची घटना पर आधारित रोमांटिक थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।

वहीं निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म 'मोहनजो दारो' बड़े बजट की है। इसमें रितिक रोशन और पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में रितिक खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। सिंधु घाटी की सभ्यता पर आधारित इस फिल्म में पुराने शहरों की सभ्यता को प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म के अधिकतर दृश्यों को भारत और साउथ अफ्रीका में फिल्माया गया है।

ऋषि कपूर का नया अवतार आया सामनें, देंख कर रह जाएंगे दंग

तो इंतजार कीजिए स्वतंत्रता दिवस का, जब दो दिग्गज होंगे आमने-सामने और दर्शकों का होगा भरपूर मनोरजंन।

No comments:

Post a Comment