जर्मनी में फंसी है हरियाणा की मां-बेटी, भारत सरकार से लगाई बचाने की गुहार
रोहतक, [जेपी शर्मा]। हरियाणा की एक महिला ससुराल वालों के धोखे से अपनी सात साल की मासूम बेटी के साथ जर्मनी में फंसी हुई है। उसे ससुराल भारत से ले गए और यातनाएं देकर वहां शरणार्थी शिविर में छोड़ दिया। महिला गुरप्रीत उर्फ सिंका ने साेशल मीडिया पर वीडियो के जरिये भारत सरकार से बचाने की गुहार की है। महिला ने अपी मार्मिक अपील में कहा है कि उसकी और बेटी का बुरा हाल है।
मां -बेटी को वापस भारत लाने के लिए उठाएंगे कदम विदेश मंत्री से करेंगे बात : धनखड़
मामले के बारे में यहां जानकारी मिलने पर हरियाणा के कृषि व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वह इस बारे में केंद्र सरकार व विदेश मंत्री से बात करेंगे अौर मां-बेटी को जल्द वहां भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में हरियाणा सरकार तुरंत कदम उठाएगी।
वीडियो बयां कर रही दर्द भरी दास्तां
पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला खुद को हरियाणा के फरीदाबाद निवासी बताकर दर्द भरी दास्तां बयां कर रही है। महिला का कहना है कि वह ससुराल वालों के धोखे का शिकार होकर आकर जर्मनी में पहुंच गई है, उसके साथ सात साल की बेटी भी है।
गुरप्रीत और उसकी सात साल की बेटी को जर्मनी में शरणार्थी शिविर में भेज दिया गया। यहां वह बेहद मुश्किल हालत में है और भारत आना चाहती है। युवती ने वीडियो में भारत सरकार से देश वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। सोशल साइट पर वायरल इस वीडियो की काफी चर्चा है।
इस संबंध में रोहतक पहुंचे पंचायती राज व कृषि मंत्री से इस संबंध में पत्रकारों ने बात की। इस पर मंत्री ने गुरप्रीत को भारत की बेटी बताकर उसे व उसकी बेटी को भारत लाने में मदद का आश्वासन दिया है।
गुरप्रीत की मार्मिक अपील...
वीडियाे में महिला ने अपना दर्द कुछ इस तरह बयां किया है-
''मेरा नाम गुरप्रीत उर्फ सिंका है। मैं हरियाणा फरीदाबाद की रहने वाली हूं। मेरे ससुराल वालों ने मेरे साथ धोखा किया। धोखे से जर्मनी भिजवाया। यहां मुझे शराणर्थियों के शिविर में भेज दिया गया। मेरे साथ मेरी सात साल की बेटी है। हम दोनों बहुत परेशान हैं। भारत सरकार से हाथ जोड़ कर प्रार्थना है कि मुझे जल्द से जल्द मेरे देश बुलाया जाए। बाकि बात में वापस आने के बाद बताऊंगी कि मेरे ससुराल वालों ने मेरे साथ क्या-क्या किया।'
--------
''गुरप्रीत हमारे देश की बेटी है। उसकी मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करेंगे। केंद्र सरकार विदेशों में फंसने वाले भारतीयों के प्रति गंभीर है और पहले भी विदेशों से देश के नागरिकों को भारत लाने का प्रयास करती रही है।
No comments:
Post a Comment