राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज आतंकरोधी सम्मेलन-2016 का करेंगे उद्घाटन
जयपुर। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज दो दिवसीय आतंकरोधी सम्मेलन-2016 करेंगे। इस कांफ्रेन्स में प्रणब मुखर्जी के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव एस. जयशंकर, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे समेत रक्षा मामलों से जुडे देश और विदेश के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
यह सम्मेलन इंडिया फाउंडेशन और जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय और आपराधिक न्याय के संयुक्त सहयोग से हो रहा है। इस कांफ्रेन्स में अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) और मंत्रिपरिषद प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति शाम 6 बजे होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित कांफ्रेन्स का उद्घाटन करेंगे।
No comments:
Post a Comment