आयोवा की बाज़ी लगी टेड क्रूज़ के हाथ
अमरीका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के पहले मुक़ाबले में बाज़ी जहां रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से सीनेटर टेड क्रूज़ के हाथ लगी है, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी में लगभग आधे आधे मतों के साथ हिलेरी क्लिंटन और बैर्नी सैंडर्स के बीच टाई की स्थिति पैदा हो गई है.
टेड क्रूज़ की जीत इसलिए अहम है क्योंकि उन्होंने अब तक रेस में सबसे आगे बताए जा रहे डॉनल्ड ट्रंप को हराया है.
ट्रंप को आयोवा राज्य में पार्टी प्रतिनिधियों की बैठकों यानी कॉकस में दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा.
विज्ञापन
वहीं फ़्लोरिडा के सीनेटर मार्को रूबियो ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.
इस चुनाव में भाग लेने वाले मतदाता स्कूलों, चर्चों और अन्य स्थानों पर कॉकस बैठकें कर रहे हैं.
दूसरी तरफ़ डेमोक्रेटिक कॉकस में हिलेरी क्लिंटन और बैर्नी सैंडर्स को लगभग आधे आधे मत मिले हैं, हालांकि क्लिंटन खेमे का दावा है कि मामूली अंतर से उन्होंने आयोवा को जीत लिया है.
इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार चुनने के लिए प्राइमरी और कॉकस की प्रक्रिया आने वाले दिनों में अमरीका के बाकी बचे 49 राज्यों में भी होगी.
No comments:
Post a Comment