मुंबई की हवा दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली
नई दिल्ली। मुंबई की हवा दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली है। सोमवार को मुंबई में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन दिल्ली की तुलना में हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब है। सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी वेटर फोरकॉस्टिंग रिसर्च (सफर) के मुताबिक सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता 308 थी जबकि शाम में चार अंक की गिरावट के साथ ये आंकड़ा 304 था। जबकि सोमवार की सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 208 थी और शाम को इस आंकड़े में अच्छी गिरावट के साथ आंकड़ा 169 के पास थी।
तापमान संग गिरा प्रदूषण का स्तर
सफर के विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में विंड पैटर्न की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लेकिन ये राहत कुछ समय के लिए है। मुंबई के सबअर्बन इलाके में हवा की गुणवत्ता कुछ ज्यादा ही खराब थी। इन इलाकों में चेंबूर(363) और अंधेरी(355) शामिल हैं। ये दोनों इलाके देवनार डंपिंग ग्राउंड के करीब है। विशेषज्ञों का कहना है कि दो से तीन दिनों में मुंबई में वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।
शादी-समारोह में प्रदूषण पर सख्त NGT ने दिया दिल्ली सरकार को निर्देश
मुंबई वालों को फौरी तौर पर बस इतनी ही राहत है कि रविवार की तुलना में सोमवार को हवा कम जहरीली थी। देवनार डंपिंग ग्राउंड पर लगी आग पर काबू पाने के बाद वायु की गुणवत्ता में और सुधार होगा।हवा जहरीली होने से ज्यादातर मुंबईवासियों ने सांस संबंधी शिकायत दर्ज करायी थी। देवनार डंपिंग ग्राउंड के करीब रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि पूरा शहर धुएं से भरा हुआ है। हालात ये है कि 10 मिनट तक सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
No comments:
Post a Comment