Friday, 5 February 2016

आइपीएल-9 में इस नई भूमिका में नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग

आइपीएल-9 में इस नई भूमिका में नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 9वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटर के तौर पर नजर आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें आइपीएल के इस सीजन के लिए टीम का मेंटर बनाया है।

अपनी इस नई भूमिका को लेकर सहवाग ने कहा कि पंजाब टीम के साथ अपनी यात्रा जारी रहने पर मुझे खुशी है। टीम, प्रबंधन और प्रमोटर्स के साथ मेरा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है, मुझे लगता है कि ये मेरा परिवार है। मुझे टीम की तरफ से जिस नई भूमिका के लिए चुना गया है अब मैं उस नई भूमिका को निभाने पर अपना ध्यान लगा रहा हूं।

किंग्स इलेवन पंजाब के कोच संजय बांगर ने कहा कि वो टीम की जरूरतों से पूरी तरह वाकिफ हैं और मेंटर के तौर पर वो टीम को बेहतर सलाह देंगे। किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा- सहवाग अपनी नई भूमिका के अनुसार कोच संजय बांगर के साथ काम करेंगे और टीम को प्रोत्साहित व मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी उन पर रहेगी।

No comments:

Post a Comment