नागपुर में जबलपुर जैसा सॉलिड-वेस्ट पॉवर प्लांट, भेजा जाएगा डीपीआर
नागपुर। शहर में मनपा ने घनकचरा ऊर्जा प्रकल्प (सॉलिड-वेस्ट पॉवर प्लांट) लगाने की कवायद शुरू कर दी है। हाल में मनपा अधिकारी व पर्यावरण विशेषज्ञों की एक टीम ने जबलपुर का दौरा किया था।
इस अनुसार जबलपुर जैसा नागपुर में घनकचरा ऊर्जा प्रकल्प लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में निविदा मंगवायी गई थी। एकमात्र एस्सल ग्रुप ने इसके िलए निविदा जमा की थी।
बताया गया कि एस्सल ग्रुप और हिताची कंपनी को संयुक्त रुप से यह प्रकल्प देने पर लगभग सहमति बन गई है। लगभग 11 मेगावॉट बिजली का उत्पादन यहां से होगा। 250 करोड़ रुपए की लागत से यह ऊर्जा प्रकल्प बनेगा, जिसमें सरकार से कुछ मदद मिलने की अपेक्षा है।
इस संबंध में केंद्र सरकार को जल्द डीपीआर बनाकर भेजा जाएगा। विशेष यह कि ऊर्जा प्रकल्प में तैयार होने वाली बिजली को बेचने की छूट कंपनी को होगा। सूत्रों ने बताया कि लगभग सब कुछ तय हो गया है। बस मनपा को इस बाबत निर्णय लेना है। मनपा के निर्णय लेने के बाद 2-3 महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि उच्च न्यायालय में इस बाबत एक याचिका दायर की गई है, जिसमें शहर में बढ़ते प्रदूषण और घनकचरा पर चिंता जताई गई है। हाईकोर्ट ने इस पर जल्द निर्णय लेने को कहा है।
No comments:
Post a Comment