मॉस्को
रूस अगले साल आयोजित होने वाले 2018 फुटबॉल वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएगा। इसमें अतिथि सेवा से संबंधित सुविधाओं में इजाफा होना भी शामिल है। रूस के उप प्रधानमंत्री विताली मुटको ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, 2018 वर्ल्ड कप टूर्नमेंट के शुरू होने में 500 दिन शेष रह गए हैं। यह अगले साल 14 जून से शुरू होगा।
रूस फुटबॉल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष मुटको ने सोमवार को कहा, '500 दिन का समय बहुत होता है, लेकिन दूसरी ओर हम इन दिनों समय पर ध्यान दे रहे हैं। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इसमें फुटबॉल स्टेडियम और मैदान, टीमों के ठहरने के स्थल और परिवहन संबंधित चीजें बाकी हैं।' मुटको ने कहा, 'रूस को टूर्नमेंट के प्रचार हेतु फुटबॉल की वर्ल्ड नियामक संस्था फीफा में सह-कर्मचारियों के साथ अपने प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है।'
मुटको ने कहा इन प्रयासों के तहत मुफ्त वीजा प्रवेश, एक शहर से दूसरे शहर के बीच मुफ्त यात्रा आदि शामिल हैं। अन्य प्रतियोगिताओं में इस प्रकार की सुविधाएं शायद ही मिलती होंगी। समय आ गया है कि अधिक से अधिक प्रशंसकों और नागरिकों को इस टूर्नमेंट के प्रति आकर्षित किया जाए। रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा, 'रूस के अधिकारियों को खेलों के प्रति अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने की जरूरत है। वर्ल्ड की बेहतरीन टीमें वर्ल्ड कप में खेलेंगी।'
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment