इतिहास बन चुका नोकिया 3310 जल्द ही फिर बाज़ार में वापसी करने वाला है.
26 फरवरी को वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस में कंपनी 3310 को फिर से लॉन्च करेगी. फोन की कीमत क़रीब चार हजार रुपए हो सकती है.
ये फोन पहली बार साल 2000 में लॉन्च हुआ था. स्मार्टफोन्स के आने के साथ ही धीरे-धीरे नोकिया 3310 बाज़ार से गायब हो गया था.
ज़ाहिर है इस फोन को पहले इस्तेमाल करने वाले इस ख़बर से नॉस्टैलेजिक हो रहे हैं. इस वजह से इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है.
Source:bbc.com
No comments:
Post a Comment