Saturday, 18 February 2017

लता मंगेशकर ‘लेजन्डरी अवॉर्ड’ से सम्मानित

मुंबई
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को ‘ब्रैंड लॉरिअट’ की ओर से ‘लेजन्डरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। ब्रैंड लॉरिअट अवॉर्ड विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों और कंपनियों को दिया जाता है। 87 वर्षीय लता मंगेशकर ने ट्विटर पर पुरस्कारों की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘मुझे ‘लेजन्डरी अवॉर्ड-2017’ से सम्मानित करने के लिए ब्रांड लॉरिअट का हार्दिक धन्यवाद।’

उल्लेखनीय है कि भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 2012 में शाहरुख खान को ब्रैंड लॉरिअट लेजेन्डरी अवॉर्ड से नवाजा गया था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस, भारतीय कारोबारी रतन टाटा, ऐप्पल के दिवंगत सह संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जकरबर्ग और फॉर्म्यूला-वन विजेता माइकल शूमाकर को ब्रैंड लॉरिअट लेजेन्डरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment