Saturday, 18 February 2017

2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की हो सकती है वापसी

अगर बर्मिंघम टूर्नामेंट की मेज़बानी के लिए बोली जीत जाता है तो 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष क्रिकेट की वापसी हो सकती है। 2022 में डर्बन में होने वाले CW में महिला क्रिकेट शामिल होगा। 1998 में मलेशिया में हुए इस टूर्नामेंट के बाद से पुरुष क्रिकेट एक बार भी कॉमनवेल्थ में शामिल नहीं हो पाया है।

फिलहाल, क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स के वैकल्पिक खेलों में शामिल हैं, जिनका आयोजन मेज़बान देशों को मिले ICC की अनुमति पर निर्भर करता है।

ICC ने पहले, 2022 के गेम्स में महिला क्रिकेट के शामिल होने की अनुमति दे चुका है, और, अब वह इसके अच्छे आयोजन के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। ESPN Cricinfo के अनुसार 2026 के गेम्स में पुरुष क्रिकेट को शामिल करने को लेकर ICC चर्चा करने के लिए तैयार है।

बर्मिंघम के बिड टीम में शामिल होने वाले वॉरविकशायर के प्रमुख अधिकारी, नील स्नोबॉल ने कहा है कि क्रिकेट तभी शामिल होगा, अगर वे बोली लगाने में सफल होते हैं।

फ़िलहाल, योजना यह है कि बड़े खेल वॉरविकशायर के घरेलू मैदान, एजबैस्टन में आयोजित होगा जो बर्मिंघम से एक मील की दूरी पर है। अन्य खेल वॉरविकशायर के पोर्टलैंड रोड ग्राउंड (एजबेस्टन से तीन मील की दूरी पर) आयोजित होगा, जबकि कुछ पड़ोसी देशों में खेले जायेंगे।

ECB के अध्यक्ष एंड्रू स्ट्रॉस ने कहा है कि वह इस विचार का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन ICC से चर्चा करने के बाद ही इसपर निर्णय लिया जायेगा। "हाँ, मैं इस बात का समर्थन करता हूँ," स्ट्रॉस ने ESPN cricinfo से कहा। "लेकिन निर्णय में ICC का मत भी शामिल होगा।"

1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स में, 16 टीमें- पाकिस्तान, भारत, श्री लंका, बांग्लादेश और न्यू जीलैंड, स्कॉटलैंड, नोर्ठेर्ण आयरलैंड, बारबाडोस, एंटिगुआ एंड बारबुडा, जमैका, कनाडा, मलेशिया,केन्या और ज़िम्बाब्वे ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था। 

Source:sportscafe.com

No comments:

Post a Comment