पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ की महिला रैंकिंग में बढ़त बनाई है और अब वो दूसरे पायदान पर मौजूद केरोलिना मारिन से 6000 अंक पीछे है और शीर्ष पर ताईवान की ताई जू यिंग है। साइना नेहवाल को रैंकिंग में कोई फायदा नहीं मिला है और एचएस प्रणय एक पायदान की बढ़त के साथ 23वें स्थान पर पहुंचे हैं।
टूर्नामेंट की कमी की वजह से पीवी सिंधु छठें पायदान पर स्थिर हो गई थी लेकिन सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की बदौलत उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाई है।
ताई जू यिंग 84,611 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, उनके बाद केरोलिना मारिन (75,090) और सुंग जी-ह्यून (72,376) को सिंधु 69,399 अंकों के साथ चुनौती देती नजर आ रही है।
सिंधु की हमवतन साइना नेहवाल के लिए मौजूद रैंकिंग में बढ़त हासिल करने के लिए सिर्फ मलेश्यिा मास्टर्स जीतना ही काफी नहीं रहा। आगामी आॅल-इंग्लैंड सीरीज़ के बाद रैंकिंग में बदलाव होते नजर आ सकते हैं।
पुरूष एकल सूची में, एचएस प्रणय एकमात्र भारतीय है जिन्होंने शीर्ष 25 में रहते हुए बढ़त बनाई है। अपनी पिछली रैंकिंग में एक पायदान की बढ़त के साथ वो 23वें पायदान पर पहुंचे हैं। अजय जयराम (18) और किदांबी श्रीकांत (21) अपनी रैंकिंग को बरकरार रख पाने में कामयाब रहे हैं।
युगल रैंकिंग में, मनु अत्री और सुमित रेड्डी को एक पायदान का नुकसान हुआ है और अब वो शीर्ष 25 से बाहर जाने से बस एक पायदान पीछे हैं। लेकिन प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी 14वें पायदान पर कायम रहने में सफल रहे हैं।
Source:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment