Thursday, 23 February 2017

सेक्स स्कैंडल में फंसे बिहार कांग्रेस वाइस प्रेजिडेंट, दिया इस्तीफा

मदन कुमार, पटना
बिहार के सीनियर कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय ने मंगलवार को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला राज्य के एक पूर्व मंत्री की नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। बिहार के सीआईडी इंस्पेक्टर जनरल (कमजोर तबका प्रकोष्ठ) अनिल किशोर यादव ने इस बात की पुष्टि की कि पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पांडेय ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक चौधरी को भेजा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाया गया है। पांडेय ने लिखा है, 'मेरा नाम न तो लड़की की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में है और न ही पीड़ित की ओर से सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कराए गए बयान में। बाद में एक सुनियोजित साजिश के तहत मेरा नाम जानबूझकर लिया गया है।'

पुलिस ने कहा कि पांडेय का नाम मुख्य संदिग्ध निखिल प्रियदर्शी के साथ केस में शामिल किया गया है। निखिल पेशे से एक कार डीलर है, जिसके पिता रिटायर्ड आईएएस अफसर कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा का नाम भी इस केस में है। पीड़ित दलित लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रियदर्शी ने शादी का झांसा देकर उनका यौन उत्पीड़न किया जबकि उसके पिता ने उसे धमकी दी। वहीं, पीड़ित ने टीवी पर आरोप लगाया कि पांडेय सेक्स रैकिट चलाते हैं।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment