नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा में भारी हंगामे के बीच सीएम पलानीसामी ने विश्वास मत जीता. 122 विधायकों ने पलानीसामी का समर्थन किया. तमिलनाडु विधानसभा में आज गुप्त मतदान को लेकर भारी हंगामा हुआ है. विधायकों ने स्पीकर पी. धनपाल से जमकर धक्कामुक्की की. विधायक उनकी कुर्सी पर भी जा बैठे. बाद में मार्शल्स ने स्पीकर को सुरक्षित बाहर निकाला. स्पीकर को डीएमके विधायकों को बाहर करने के लिए असेंबली कैम्पस में पुलिस बुलानी पड़ी. डीएमके के विधायक कु का सेल्वम विरोध प्रदर्शन करते हुए स्पीकर की कुर्सी पर जा बैठे. नए सीएम ई. पलानीस्वामी ने वोट ऑफ कॉन्फिडेंस मोशन पेश किया, विधायक गुप्त मतदान की मांग पर अड़ गए हंगामा करने लगे, कागज फेंके माइक तोड़ा. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी के लिए आज बहुत बड़ा दिन था. आज विधानसभा में उन्हें बहुमत साबित करना था.सदन के अंदर भारी हंगामे को देखते हुए विधानसभा को तीन बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा.
तमिलनाडु विधानसभा में आज विश्वास मत के लिए गुप्त मतदान कराने की मांग को लेकर द्रमुक विधायकों ने जोरदार हंगामा किया और अध्यक्ष पी धनपाल का घेराव किया, जिसके बाद मार्शल अध्यक्ष को अपने घेरे में सुरक्षित बाहर ले गये. इस पूरी अफरा तफरी में सदन की कार्यवाही बाधित हो गई .
भारी हंगामे के बीच द्रमुक सदस्यों ने सदन की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की ताकि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापस जाकर मतदान करने से पहले लोगों की राय जान सकें.
हंगामे के दौरान जैसे ही धनपाल को धक्का दिया गया उसी समय सदन में मौजूद मार्शल ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर ले गये. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि सदन को स्थगित किया गया है या नहीं. विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने अध्यक्ष को उनके उंचे आसन से उतरने में मदद की.
इसके बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो फिर ऐसे ही दृश्य देखने को मिले और गुप्त मतदान कराने की द्रमुक सदस्यों की मांग जारी रही. अध्यक्ष ने उनकी मांग खारिज करते हुये कहा कि गुप्त मतदान के लिए कोई प्रावधान नहीं है और उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा. मुख्यमंत्री ने इसके बाद प्रस्ताव पेश किया जिसपर सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया और अध्यक्ष को द्रमुक विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश देना पड़ा लेकिन जैसे ही सदन के मार्शल द्रमुक विधायकों को बाहर ले जाने लगे तो धनपाल यह कहते हुये सदन से निकल गये कि कार्यवाही दोपहर तीन बजे फिर शुरू होगी.
इससे पहले मुख्यमंत्री इदापड्डी पलानीस्वामी द्वारा लाये गये अहम विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुयी तो विपक्षी सदस्यों और ओ पनीरसेल्वम के खेमे ने गुप्त मतदान कराने की मांग उठाई.
Source:abplive.in
No comments:
Post a Comment