Thursday, 23 February 2017

एनपीएफ के अध्यक्ष लाइज़ेत्सु ने ली नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

कोहिमा (जेएनएन)। नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष (एनपीएफ) एस लीजित्सु ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गौरतलब है कि इससे पहले जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि राज्य सरकार के शहरी नगर निकाय चुनाव (यूएलबी) में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा के बाद नगालैंड में प्रदर्शन शुरू हो गया था। जिसके बाद राज्य में बिगड़ते हालातों के बीच जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल पी बी आचार्य ने अगली सरकार बनाने के लिए लीजित्सु को 20 फरवरी को आमंत्रित किया था।

उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए आम सहमति से चुन लिया गया और उन्होंने औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया था। जिसके बाद आज लीजित्सु नगालैंड़ के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नगालैंड में राजनीतिक उथलपुथल के बाद मुख्यमंत्री चुने गए डॉ. शूर्होज़ेली लाइज़ेत्सु राज्य के 13वें मुख्यमंत्री होंगे।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment