Sunday, 26 February 2017

सरकार खुश, BHIM ऐप ने बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्ली

भारत सरकार के लेसकैश इकॉनमी अभियान को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किए गए भीम ऐप ने एक विश्व रेकॉर्ड बना दिया है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि भीम ऐप को 1.70 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है जो कि अपने आप में एक विश्व रेकॉर्ड है।

मोदी सरकार द्वारा पिछले साल 30 दिसंबर को लॉन्च किए गए BHIM (भारत इंटरफेस फॉर मनी) ऐप का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देना था। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसे इंटरनेट न होने पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन से USSD कोड *99# डायल करके भी इस ऐप को ऑपरेट किया जा सकता है। भीम को नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिवेलप किया है। अमिताभ कांत ने कहा, 'यह ऐप बहुत सफल रहा है। यह बहुत अच्छा काम कर रहा है।'
गौरतलब है कि लॉन्चिंग के 3 दिनों में भीतर ही गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप चार्ट में भीम ऐप टॉप पर पहुंच गया था। लॉन्चिंग के एक महीने में ही भीम ऐप को ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर 50 लाख (5 मिलियन) से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। इस ऐप के द्वारा पैसे भेजने के लिए लोगों को सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होता है और फिर एक यूपीआई पिनकोड जनरेट करना होता है। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर ही पेमेंट अड्रेस बन जाता है।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment