Wednesday, 15 February 2017

उत्तर प्रदेश चुनाव: दूसरे दौर में कितने आपराधिक छवि के उम्मीदवार

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के सहारे प्रदेश को गुंडाराज मुक्त शासन का दावा राजनीतिक दल कर रहे हैं। चुनाव से पहले हर दल दागियों को टिकट नहीं देने का वायदा जनता से करते हैं। परंतु चुनाव आते ही यही दागी नेता पार्टियों की पहली पसंद बन जाते हैं। असोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय चरण के चुनाव प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि का ब्योरा जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को टिकट से समाजवादी पार्टी ने नवाजा है।

दूसरे चरण में 69 विधानसभा सीटों के लिए 92 दलों के 721 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 6 राष्ट्रीय, 6 क्षेत्रीय और 80 गैर मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं। कुल 719 की पृष्ठभूमि उनके ऐफिडेविट के आधार पर परखी गई। इस चरण के लिए वोट 15 फरवरी को पड़ेंगे। रिपोर्ट के अनुसार 84 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास, महिला अत्याचार, अपहरण जैसे गंभीर मुकदमे हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment