बरेली
कनाडा के मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता तारिक फतह का सिर कलम करने के लिए दस लाख रूपये के इनाम का ऐलान किया गया है। एक मुस्लिम संगठन ने यह फतवा जारी किया है और उसकी दलील है कि तारिक ने एक टीवी कार्यक्रम में इस्लाम विरोधी बात की है।
ऑल इंडिया फैजान ए मदीना काउंसिल ने शनिवार को दस लाख रूपये इनाम का एलान किया। हालांकि यह संगठन ज्यादा चर्चित नहीं है। तारिक द्वारा फतह का फतवा टीवी कार्यक्रम में इस्लाम विरोधी कथित नजरिया व्यक्त करने के लिए संगठन ने इस कार्यक्रम को भी प्रतिबंधित करने की मांग की है।
काउंसिल के प्रमुख मोईन सिद्दीकी ने कहा, 'तारिक फतह हिन्दू-मुस्लिम सद्भाव को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। वह हमारे दुश्मनों का एजेंट है। उसे किसी भी कीमत पर रोकने की जरूरत है। हमारा संगठन उसका सिर कलम करने वाले को दस लाख 786 रुपये इनाम देगा।'
उन्होंने कहा कि तारिक के कार्यक्रम को विदेश के दुश्मन फाइनैंस कर रहे हैं और सरकार को तारिक के खिलाफ जांच करनी चाहिए।
तारिक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई मुस्लिम नागरिक हैं, जो इस्लामी कट्टरवाद के खिलाफ बोलने के लिए जाने जाते हैं।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment