Sunday, 12 February 2017

अंडर-17 के लिए एडम की जगह नए कोच की नियुक्ति इसी महीने

नई दिल्ली, जेएनएन। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि अंडर-17 टीम के लिए इस महीने के अंत तक नया कोच नियुक्त कर दिया जाएगा। फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया से कहा गया है कि वह इस टीम के साथ एक महीने तक समय गुजारें और उसको ट्रेनिंग दें।

भारत में 6 से 28 अक्टूबर तक अंडर-17 विश्व कप का आयोजन होना है। एआइएफएफ के अध्यक्ष ने इस बात से इन्कार किया कि किसी भारतीय को अंडर-17 टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है।

यह पूछने पर कि क्या भूटिया को कोच नहीं बनाया जा सकता, पटेल ने कहा, 'नहीं ऐसा नही हो सकता। कोच बनने के लिए उन खूबियों का होना जरूरी है जो इस स्तर के कोच के लिए जरूरी हैं। टीम की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं और बाकी स्टाफ टीम के साथ काम कर रहा है।'

अंडर-17 टीम के कोच निकोलई एडम को खिलाड़ियों की शिकायत के बाद एआइएफएफ ने कोच के साथ आपसी सहमति पर उन्हें हटा दिया था। एडम के खिलाफ खिलाड़ियों ने खराब व्यवहार की शिकायत की थी जिस पर खेल मंत्रलय और एआइएफएफ ने संज्ञान लिया था।

खेल मंत्री गोयल ने कहा कि खिलाड़ियों की शिकायत थी कि कोच उनके साथ खराब व्यवहार करते हैं। अब कोच को हटाया जा चुका है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment