Saturday, 18 February 2017

पनीरसेल्वम ने विधायकों से की विश्वास प्रस्ताव के विरोध में मतदान करने की अपील

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अन्नाद्रमुक विधायकों से मुख्यमंत्री इडापड्डी के पलानीस्वामी के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने की आज रात अपील करते हुए कहा कि उन्हें ’परिवार राज’ का समर्थन नहीं करना चाहिए और विश्वास प्रस्ताव का समर्थन दिवंगत प्रमुख जे जयललिता और उनको वोट देने वालों को धोखा देने के बराबर होगा।

पनीरसेल्वम ने एक संदेश में अन्नाद्रमुक विधायकों को कहा कि जयललिता ने उन सब को तैयार किया और एक पहचान दिलाई। उन्होंने द्रमुक का नाम लिए बिना कहा कि जयललिता ने अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हुए राज्य में परिवार राज की स्थापना नहीं होने पाए इसके लिए राज्यभर का दौरा किया।

उन्होंने पार्टी ूमहासचिव वी के शशिकला के 2011 में पार्टी से निकाले जाने का जिक्र करते हुए विधायकों से पूछा कि क्या वह ऐसे निष्कासित व्यक्ति के परिवार राज का सहयोग करेंगे।

Source:zeenewsindia.com

No comments:

Post a Comment