तमिलनाडु में सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. शशिकला को सजा के बाद कल पलानीसामी को विधायक दल का नया नेता चुना गया था लेकिन बुधवार को शशिकला और पलानीसामी के खिलाफ विधायकों को किडनैप करने और बंधक बनाकर रखने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
मदुरै दक्षिण के विधायक एस सर्वानन की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है. सर्वानन ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे किडनैप किया गया और गोल्डन बे रिसॉर्ट में बंधक बनाकर रखा गया. सर्वानन ने कहा कि वे किसी तरह वहां से भागने में सफल रहे और कार्यवाहक मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम के पास पहुंचे.
गौरतलब है कि पन्नीरसेल्वम के इस्तीफा देने के बाद शशिकला ने सीएम बनने तक अपने सभी विधायकों को गोल्डन बे रिसॉर्ट में ठहरा दिया था. विरोधी आरोप लगा रहे हैं कि इन विधायकों को जबरन बंधक बनाकर रखा गया है. अब वहां से निकले विधायक सर्वानन ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करा दी है.
Source:aajtak.in
No comments:
Post a Comment