Friday, 17 February 2017

बैंक अधिकारियों की जनता से अपील… जरूरत है तो जल्द निकाले कैश, बढ़ सकती है समस्या

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चलते कैश की समस्या बढ़ सकती है। बैंकों में पांच दिनों का अवकाश रहेगा। इसलिए बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी कैश की जरूरत हो तो उसका इंतजाम पहले से कर लें। अन्यथा 22 फरवरी से 26 फरवरी तक कैश नहीं निकाल पाएंगे।

कैश की समस्या बढ़ सकती है

बता दें चौथे चरण में प्रदेश के 12 जिलों में मतदान 23 फरवरी को होगा।  इस कारण प्रतापगढ, कौशाम्बी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली जिलों में मतदान होने के कारण बैंक 5 दिन के लिए बंद रहेंगे।

चौथे चरण के मतदान के लिए सार्वजनिक बैंकों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण ज्यादातर बैंक कर्मी 22 फरवरी को ड्यूटी के लिए निकल जाएंगे।

बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अपने समस्त बैंकिंग कार्य 21 फरवरी तक निपटा लें और जरूरी कैश का लेन-देन कर लें। इसके चलते एटीएम भी खाली रह सकते हैं।

22 फरवरी से बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी करेंगे। 23 को मतदान कराएंगे। 24 को महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश है। 25 को महीने का चौथा शनिवार है। इससे बैंक बंद रहेगा। 26 फरवरी को रविवार है।

यूपी में सात चरणों में चुनाव चल रहा है जिसमें से दो चरण संपन्न हो चुके हैं। फरवरी 11, 15, 19,23,27 और मार्च 4,8 को यूपी में चुनाव है। मतगणना 11 मार्च को होगी।

Source:livetoday.in

No comments:

Post a Comment