बाल्टिक सागर के तट पर बसा छोटा सा देश एस्टोनिया 1991 में जब सोवियत संघ से अलग हुआ तो इसके नेताओं ने भविष्य की कल्पना कोडिंग और अल्गोरिदम जैसी चीजों में की थी.
उस समय विकसित अर्थव्यवस्था, ऊंचा जीवन स्तर और तकनीक-इस रूप में देश की कल्पना महज कल्पना ही रही होगी, वास्तविक परियोजना नहीं.
लेकिन आज़ाद देश बन कर और साल 2004 में यूरोपीय संघ में शामिल होकर इसने तकनीक से जुड़ी जो क्रांतिकारी नीतियां अपनाईं, उसका नतीजा यह है कि यह देश आज 'यूरोपीय सिलिकन वैली' कहा जाने लगा है.
Source:bbc.com
No comments:
Post a Comment