एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ इमर्जिंग कप में खेलती है जहां इस बार बांग्लादेश में भारत और पाकिस्तान के बीच भिडंत होने की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका अपनी अंडर-23 क्रिकेट टीम भेजेगी।
इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्राॅफी में एजबेस्टन में 4 जून को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा, उससे पहले इस टूर्नामेंट में भारत और उसकी चिर-प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के बीच भिडंत देखने को मिल सकती है। टेस्ट खेलने वाले देशों को ज्यादा उम्र के चार खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शामिल करने की अनुमति है। वहीं यहां एसोसिएट देश अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और नेपाल की टीमें होंगी।
ये टूर्नामेंट 15 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि उस दौरान राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ी आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त होंगे, ऐसे में बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सकेगा।
भारत और पाकिस्तान ने 2013 से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। एमवी श्रीधर ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भेजेगा लेकिन पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के विचार में कोई बदलाव नहीं आया है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एमवी श्रीधर ने कहा, ‘‘हां, भारत इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भेज रहा है। ये एसीसी का टूर्नामेंट है और हम वहां जाएंगे। ये भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं है, इसलिए ये उससे अलग है।’’
Source:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment