नई दिल्ली(जेएनएन)। वीर सावरकर एक हिंदुत्ववादी नेता, राजनैतिक चिंतक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था। 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के भागुर गांव में उनका जन्म हुआ और आज ही के दिन यानी 26 फरवरी 1966 को उन्होंने मुंबई में अपना पार्थिव शरीर त्याग दिया।
सावरकर की पुण्यतिथि के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वीर सावरकर की पुण्यतिथि के मौके पर मैं उन्हें याद कर रहा हूं। वह एक सच्चे देशभक्त थे, जो एक मजबूत और विकसित भारत की कल्पना करते थे।'
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment