Friday, 10 February 2017

UP Election 2017: पीएम मोदी की अपील, समय कम है कुछ को मैं जगाता हूं कुछ को तुम जगाओ

नर्इ दिल्ली (जेएनएन)। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के पहले फेज की वेाटिंग के लिए अब 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। ऐसे में सभी की निगाहें शनिवार को होने वाली वाेटिंंग पर लगी हुई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रचार का शोर खत्म होने के बाद अब सोशल मीडिया इसके प्रचार का सबसे बड़ा माध्यम बना हुआ है। लिहाजा हर कोई इस पर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी इसमें पीछे नहीं हैं।

ट्विटर पर पोस्ट

भाजपा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को फेस बनाकर एक पोस्ट की गई है जिसमें पीएम की स्टेटमेंट को कोट किया गया है। इसमें लिखा गया है कि 'वक्त कम है, जितना दम लगा सकते हो लगा दो, कुछ को मैं जगाता हूंं, कुछ को तुम जगाओ।'

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भाजपा ने ट्विटर पर एक खास हैंडलर बनाया है। इस पर ही इसको पोस्ट किया गया है। यूपी का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए कई मायनों में बेहद खास बन गया है। न सिर्फ इसलिए क्योंकि लोकसभा में भाजपा ने यहां पर सभी को पछाड़कर भगवा परचम फहराया था, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह चुनाव केंद्र की कुछ नीतियों की कामयाबी और नाकामयाबी को भी शो करेगा।

पश्चिमी यूपी में पीएम कर चुके हैं बड़ी रैलियां

पहलेे फेज में पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर मतदान होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 51 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पश्चिमी यूपी की यदि बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां पर निराशा ही मिली थी, लेकिन उस वक्त भाजपा का चेहरा पीएम मोदी नहीं थे। उत्तर प्रदेश में यह पहला मौका हैै जब विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। इस लिहाज से भी इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। भाजपा इस चुुनाव में जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पश्चिमी यूपी में पीएम मोदी खुद ही कई बड़ी रैलियां कर चुके हैं। भाजपा को यहां से इस बार काफी उम्मीद हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment