Tuesday, 14 February 2017

अमेरिका में भारतीय की हत्या करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रेट्र : गत सप्ताह अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैंटा क्लारा काउंटी में 26 वर्षीय भारतीय युवक की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। साथ ही आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराई जाएगी।

सुषमा ने इस संबंध में सोमवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'मैं आपके भाई वामसी मामीदाला की दुखद मृत्यु के बारे में जानकर दुखी हूं। आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हमें सैन फ्रांसिस्को में हमारे वाणिज्य दूतावास से रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम मिलपिटास में एक नशेड़ी ने वामशी की हत्या कर दी थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारा वाणिज्य दूतावास आपके परिवार के साथ संपर्क में है। हम आपको सभी प्रकार की मदद और सहयोग का आश्वासन देते हैं।'

वामशी के परिवार के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, मामीदाला मिलपिटास के स्थानीय स्टोर से अपनी अंशकालिक पाली पूरी कर लौट रहा था। वामशी 2013 में कैलिफोर्निया गया था। उसने सिलिकॉन यूनिवर्सिटी से एमएस की पढ़ाई की। वह अमेरिका के साफ्टवेयर उद्योग में नौकरी की तलाश कर रहा था। उसने हाल में ही एक स्थानीय स्टोर में अंशकालिक तौर पर काम करना शुरू किया था।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment