Monday, 20 February 2017

फिल्म ‘न्यूटन’ ने ‘बर्लिन फिल्म महोत्सव’ में कला सिनेमा का सम्मान जीता

मुंबई: राजकुमार राव और अंजलि पाटिल स्टारर राजनीतिक व्यंग्यात्मक फिल्म ‘न्यूटन’ ने 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में अपने वर्ल्ड प्रीमियर पर उसके फोरम खंड में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमा (सीआईसीएई) पुरस्कार जीता है.

राव ने ट्विटर पर इस खबर को साझा कर अमित मासुरकर निर्देशित इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इसे बताते हुए काफी खुशी हो रही कि ‘न्यूटन’ ने बर्लिन के फोरम सेक्शन में कला सिनेमा का पुरस्कार जीत लिया है. पूरी टीम को बधाई’’

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment