Friday, 10 February 2017

भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता, उड़ानों की संख्या पर पाबंदी होगी कम

नई दिल्ली
ब्रिटेन और भारत गुरुवार को दोनों देशों के बीच उड़ानों की संख्या पर पाबंदियों को कम करने के लिए सहमत हो गए। भारत आए ब्रिटेन के एविएशन मिनिस्टर लॉर्ड अहमद के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

ब्रिटिश उच्चायोग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समझौते के तहत चेन्नै और कोलकाता सहित प्रमुख भारतीय शहरों से उड़ानों की सीमाओं को खत्म कर दिया गया है। करीब 25 लाख यात्री दोनों देशों के बीच हर साल आते-जाते हैं। दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह 88 हवाई सेवाएं हैं।

बंदिशें खत्म होने से और अधिक रूट खुल जाएंगे। दोनों देशों की विमान कंपनियों की कोड शेयर उड़ानें एक दूसरे के सभी इंटरनैशनल लेवल डेस्टिनेशन तक जा सकेंगी। कोड शेयरिंग के तहत दो या इससे ज्यादा विमान कंपनियां एक ही फ्लाइट शेयर करती हैं।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment