नई दिल्ली, जेएनएन। विकास स्वरूप को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त करने के बाद विदेश मंत्रालय ने उनकी जगह गोपाल बागले को प्रवक्ता को नया प्रवक्ता बनाया है। 1992 बैच के आईएफएस ऑफिसर बागले पाकिस्तान-अफगानिस्तान और ईरान मामले से जुड़े विभाग को देख रहे थे।
बागले इससे पहले काठमांडू के दूतावास में मीडिया सलाहकार के तौर प्रेस को संभाल चुके हैं। साथ ही, विदेश मंत्रालय के विदेश प्रकाशन विभाग में निदेशक के पद पर भी काम किया है। बागले पाकिस्तान में उप-उच्चायुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली है। वह कीव में स्थित भारतीय दूतावास में साल 1996 से लेकर 1999 तक जबकि मॉस्कों में 1999 से लेकर 2002 तक सचिव के पद पर रह चुके हैं।
बागले लंदन में स्पेशल असिस्टेंट कमिश्नर भी रहे हैं जबकि साल 2002 से 2005 के बीच सचिव(आर्थिक) के तौर भी काम किया है। वे विदेश विभाग में उप-सचिव(मध्य यूरोप) और उप सचिव और निदेशक (यूनाईटेड नेशंस-इकोनॉमिक एंड सोशल) में साल 2005 से 2008 तक रहे हैं। जबकि, स्वरूप 1986 बैच के आईएसएस ऑफिसर है जिन्होंने बेहद लोकप्रिय किताब क्यू एंड ए लिखी है जिस पर आधारित फिल्म स्लमडॉग मिलिनायर को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment