Wednesday, 1 February 2017

दिल्ली से कोच्चि होते हुए दुबई के लिए एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर सर्विस

नई दिल्ली
एयर इंडिया ने दिल्ली से कोच्चि होते हुए दुबई के लिए ड्रीमलाइन सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। यह सर्विस एक फरवरी से शुरू हो जाएगी। इस सर्विस के शुरू होने से यूएई में रह रहे भारतीयों को फायदा होगा।

एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि यह फ्लाइट सुबह 5.10 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर आठ बजे कोच्चि पहुंचेगी। फिर कोच्चि से लगभग सवा नौ बजे रवाना होने के बाद 12 बजे दुबई एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। वापसी में इसी तरह से यह फ्लाइट दुबई से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होने के बाद कोच्चि होते हुए रात लगभग सवा 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि इस फ्लाइट में इकानोमी श्रेणी में यात्रा करने वाले 40 और बिजनेस क्लास के पैसेंजर 50 किग्रा सामान ले जा सकेंगे। उनके मुताबिक एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान कई मामलों में दूसरे विमानों से बेहतर हैं।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment