Thursday, 1 June 2017

अनजान फॉलोवर्स के मैसेज फिल्टर करेगा ट्विटर

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। ट्विटर ने अपनी डायरेक्ट मैसेज (डीएम) सर्विस में बदलाव किया है। अब ट्विटर अनजान फॉलोवर्स के डीएम को फिल्टर कर देगा। इसके लिए मैसेज इनबॉक्स के साथ 'रिक्वेस्ट' के नाम से एक और विकल्प दिया गया है।

कई बार लोगों के इनबॉक्स में ऐसे लोगों के संदेश आने लगते हैं, जो अपरिचित हैं। ऐसे अनजान लोगों की ओर से अभद्र संदेश भी आने की शिकायतें मिलती हैं। ट्विटर ने इस परेशानी से पार पाने के लिए नया विकल्प जोड़ा है। आइओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को 'रिक्वेस्ट' के नाम से नया टैब दिखाई देगा।

अनजान लोगों के संदेश इसी में दिखेंगे। जब तक आप उस संदेश को स्वीकृत नहीं करेंगे, तब तक भेजने वाले को पता नहीं चलेगा कि संदेश आपको मिला या नहीं। इसमें उन लोगों के संदेश दिखेंगे जिन्हें आप फॉलो नहीं करते हैं। फेसबुक पहले से ही अपने यूजर्स को ऐसी सुविधा दे रहा है। फेसबुक भी ऐसे लोगों के संदेश फिल्टर कर देता है, जो आपकी फ्रेंडलिस्ट में नहीं हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment