Wednesday, 21 June 2017

चीन के किसानों ने धान के खेत में की गजब की चित्रकारी, कर दिया धरती का श्रृंगार

नई दिल्ली, जेएनएन। आपने सुना होगा कि किसान धरती पर सिर्फ अनाज ही नहीं उगाता बल्कि उसका श्रंगार करके रखता है। लेकिन चीन के किसानों ने इसे सच करके दिखाया है। इन किसानों ने धरती का ऐसा श्रंगार किया है जिसे देख आप भी अचंभा महसूस करेंगे। हां धान की खेती करने वाले किसानों ने अपने खेत में बहुत बड़े शानदार 3D मास्टरपीस तैयार किए हैं। 

इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि खेत में की गई कलाकारी है लेकिन ये सच है। हर साल चीन के शेनयांग में किसान धान के खेतों में इन रंगीन चित्रों को बनाते हैं। जिन्हें देखने के लिए यहां काफ़ी पर्यटक आते हैं।

 

किसान धान के पौधों को अलग-अलग रंगों और लंबाई में विकसित करते हैं। जब फसल कटने को तैयार होती है, तो ये शानदार चित्र खेतों में दिखाई देते हैं।

धान के खेतों में रंगीन चित्रकारी करना एक स्थानीय परम्परा है। ऐसा ये किसान अच्छी फसल होने पर भगवान को खुश करने के लिए करते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे। हाल के वर्षों में नई तकनीकी के प्रयोग से इन चित्रों का स्वरूप पहले से काफ़ी बदल गया है।

ये किसान तकनीकी प्रयोग से धान की पौध को अलग-अलग रंग देने के साथ इनकी लंबाई को कंट्रोल करते हैं। विभिन्न रंगों और छोटे-बड़े पौधों की मदद से इन शानदार 3डी चित्रों को तैयार किया जाता है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment