Wednesday, 21 June 2017

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 की टीम में विराट कोहली हुए शामिल

दुबई: भारतीय टीम भलें ही चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में हार गई हो लकिन उसके लिए एक अच्छी खबर आई है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 की टीम में विराट कोहली के साथ दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है.

आईसीसी ने सोमवार को इस टीम की घोषणा की. पाकिस्तान को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाने वाले कप्तान सरफराज अहमद को टीम की कमान सौंपी गई है.

कोहली के अलावा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना कर गोल्डन बैट का पुरस्कार जीतने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस टीम में चुना गया है. धवन ने इस संस्करण में 338 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर ने सात विकेट लिए.

Source:indianletter.com

No comments:

Post a Comment