वाशिंगटन (प्रेट्र)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के कृष्णा आर को पेरू में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। वह पिछले 31 साल से राजनयिक की भूमिका में हैं। उनकी हिंदी और तेलुगू के अलावा स्पेनिश भाषा पर अच्छी पकड़ है।
साल 1986 से सेवारत अमेरिकी राजनयिक कृष्णा अभी स्पेन की राजधानी मैड्रिड में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय में तीन दशक की सेवा के दौरान आर्थिक मसलों पर विशेष दक्षता हासिल की है। इसके अलावा उन्हें दक्षिण अमेरिका के एंडियन क्षेत्र से जुड़ी नीतियों का भी अच्छा अनुभव है।
व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, कृष्णा सात अमेरिकी दूतावासों में सेवारत रहने के अलावा वाशिंगटन डीसी में कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमएस और जार्जटाउन यूनिवर्सिटी से बीएस की डिग्री ली है। इससे पहले ट्रंप ने भारतवंशी निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का राजदूत बनाया था।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment