प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केरल के कोच्चि मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 10:30 बजे होगा। इसके साथ ही, मेट्रो का व्यवसायिक परिचालन शुरु हो जाएगा। 13 किलोमीटर लंबे मेट्रो के पहले फेज में यात्री पलरिवट्टम से अलुवा तक का सफर तय कर सकेंगे। इस दौरान मेट्रो 11 स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
बता दें कि उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री की एक सार्वजनिक सभा भी होगी। अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन के लिए स्टेडियम जाने से पहले वो उसी ट्रेन से पलरिवट्टम लौटेंगे। उद्घाटन के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।
गौरतलब है कि कोच्चि मेट्रो की शुरुआत 2012 में हुई थी। इसकी अनुमानित लागत लगभग 5 हजार करोड़ रुपए की थी। वहीं कोच्चि मेट्रो का किराया 15-30 रुपये के बीच होगा।
Source:amarujala.com
No comments:
Post a Comment