Sunday, 18 June 2017

कुश्ती : एशियन जूनियर चैम्पियनशिप में पुष्पेंद्र को कांस्य पदक मिला

ताएचुंग। भारत के पहलवान पुष्पेंद्र सिंह ने शनिवार को एशियन जूनियर चैम्पियनशिप के तीसरे दिन बालकों के 120 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। पुष्पेंद्र ने किम की बुम को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी।

भारत का यह बालकों की फ्री स्टाइल स्पर्धा में इस टूर्नामेंट में पहला पदक है। उज्बेकिस्तान के खासानावोय राखिमोव ने मंगोलिया के एल. मुंखुतुर को फाइनल में मात देते हुए स्वर्ण पदक जीता।

उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने मंगोलिया के पहलवान को 2-0 से मात दी। कांस्य पदक के अन्य मुकाबले में ईरान के शयान सादेघ ने चीन के बेनजिन दुआन को 4-0 से हराया।

Source:livetoday.com

No comments:

Post a Comment