सामरिक सहयोग संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं भारत-चीन. फोटो-एमईए
विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर चर्चा की.
बीजिंग : विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर चर्चा की.
सिंह ने इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के लिए एजेंडा तय करने के वास्ते हो रही ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर वांग से मुलाकात की. ब्रिक्स सम्मेलन इस वर्ष सितंबर में चीन के श्यामेन शहर में होगा.
सिंह ने कहा कि भारत, चीन के साथ सामरिक सहयोगी संबंधों को मजबूत करना चाहता है. ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक सम्मेलन के पहले होने वाली ब्रिक्स अधिकारियों की बैठकों का हिस्सा हैं. सम्मेलन के मद्देनजर अगले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक भी होनी है.
संयोग से यह पहली बार है कि विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन करने वाले मेजबान देश ने बुलाई है.
पिछले वर्ष ब्रिक्स सम्मेलन गोवा में हुआ था और इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन के पास है.
Source:zeenews.com
No comments:
Post a Comment