Wednesday, 14 June 2017

बाजार में जल्द आएगा 1 रुपए का नया नोट, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली (जेएनएन)। बाजार में जल्द ही एक रुपए का नया नोट आ जाएगा। वहीं आज आरबीआई ने 500 रुपए का नया नोट भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले 30 मई 2017 को यह जानकारी सामने आई थी कि 1 रुपए का नया नोट जल्द ही जारी किया जा सकता है। वहीं इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे।

कैसा होगा नया नोट:

1 रुपए के नए नोट के अगले और पिछले हिस्से में गुलाबी-हरे रंग के साथ अन्य रंगों का भी संयोजन होगा। इस नोट में रुपए का सिंबल भी होगा और यह भारत सरकार की ओर से मुद्रित होगा। मौजूदा समय में एक रुपए के सिक्के ढाले जाते हैं। 1 रुपए के नोट की छपाई का काम साल 1994 में रोक दिया गया था लेकिन साल 2015 में इसे फिर से लॉन्च कर दिया गया।

नोट के दाहिनी ओर निचले हिस्से में काले रंग से नोट के नंबर मुद्रित होंगे। वहीं नोट के दूसरी तरफ (पिछले हिस्से में) वर्ष 2017 अंकित होगा। इसमें फ्लोरल डिजायन के साथ एक रुपए के सिक्के का भी प्रतिनिधित्व होगा। वहीं आस पास के डिजायन में सागर सम्राट की तस्वीर होगी जो कि एक एक्सप्लोरेशन प्लेटफॉर्म (तेल अन्वेषण मंच) है।

कौन जारी करता है 1 रुपए का नोट:

आपको बता दें कि एक रुपये के नोट पर आर्थिक मामलों के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। जबकि अन्य सभी नोटों पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। इस एक रुपये के नये नोट पर शक्तिकांत दास के हिंदी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये का नया नोट जारी कर दिया है। हालांकि इस नये नोट के आने के बाद भी पहले से ही बाजार में मौजूद 500 रुपए के नोट मान्य रहेंगे। जानकारी के मुताबिक आरबीआई की ओर से जारी होने वाले 500 रुपए के नए नोट में इनसेट लेटर A शामिल होगा। यह इनसेट लेटर A दोनों नंबर पैनल पर होगा। साथ ही इसपर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पेटल के हस्ताक्षर भी होंगे।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment