इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान में फांसी की सजा पा चुके भारतीय कुलभूषण जाधव ने दया याचिका दायर की है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि जाधव ने पाकिस्तान सेना प्रमुख को दया याचिका भेजी है। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया है कि कुलभूषण जाधव ने जासूसी की बात स्वीकार की है और माफी भी मांगी है।
पाक सेना ने जाधव के बयानों का एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में कथित तौर पर जाधव के आतंकी और जासूसी गतिविधियों में शामिल रहने की बात मानने का दावा किया गया है।
याद दिला दें कि कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा के खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील की थी। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत की दलीलों के बाद कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी थी।
कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वहीं, भारत कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान की दलीलों को झुठलाता आ रहा है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment