Thursday, 29 June 2017

नौ साल बाद भी नहीं बढ़ा मुकेश अंबानी का वेतन

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने लगातार 9वें साल अपना वेतन 15 करोड़ रुपये यथावत रखा है। कंपनी की 2015-17 के लिए जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। लगातार 9वें साल मुकेश अंबानी का वेतन पैकेज 15 करोड़ रुपये बना हुआ है।

कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, “चेयरमैन और प्रबध निदेशक का वेतन पैकेज 15 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि स्वीकृत वेतन 38.75 करोड़ रुपये है। इसके जरिए उन्होंने प्रबंधकीय वेतन स्तरों में लगातार उदारता का एक निजी उदाहरण पेश किया है।”

अंबानी के पैकेज में वेतन और परिलब्धियां, भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन और प्रदर्शन से संबंधित प्रोत्साहन शामिल हैं।

Source:livetoday.com

No comments:

Post a Comment