लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन में भारतीय मूल के जानेमाने डॉक्टर कैलाश चंद को प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्था बीएमए का मानद उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। उनका जन्म शिमला में हुआ है।
67 वर्षीय डॉ. कैलाश चंद पिछले 25 साल से ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस संगठन से सम्मान पाकर बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।' कैलाश ने ब्रिटेन की सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) में करीब 40 साल तक अपनी सेवाएं दीं। बीएमए पेशेवरों की संस्था और ट्रेड यूनियन है, जो ब्रिटेन में 1.60 लाख डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करती है।
कैलाश चंद ब्रिटेन के प्रभावशाली जनरल प्रैक्टिशनर (जीपी) माने जाते हैं। वह नियमित रूप से 'नेशनल प्लस पॉवर' की 50 प्रभावशाली जीपी की सूची में जगह बनाते आए हैं। वह 2010 में एनएचएस में अपनी सेवाओं के लिए ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) अवार्ड भी पा चुके हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment